बंदर ने किया गर्भवती महिला पर हमला

ख़बरें अभी तक। पिछले कई दिनों छत्तीसगढं के कई शहरो में तेंदुए, भालू जैसे जानवरों का खौफ बना हुआ हैं। इसी बीच  ये खबर आयी हैं कि शहर में पिछले पांच दिनों से बंदरों ने भी आतंक मचा रखा हैं। पिछले पांच दिनों में बंदर 5 लोगों पर हमला कर चुके हैं, और रविवार को एक बंदर ने गर्भवती महिला पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा हैं कि भंडारीपारा निवासी भारती पटेल रविवार की दोपहर को करीब 12 बजे आंगन में कपड़े धो रही थीं। अचानक वहां पर बंदर आ गया और उसने भारती पर हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला को 7 माह का गर्भ हैं। महिला गर्भवती हैं बंदर ने महिला पर हमला किया और महिला के शोर मचाने पर बंदर भाग गया।

महिला की हालत बहुत खराब थी। परिजन उसे अस्पताल ले गये। महिला के पीठ हाथ व कंधे पर गहरे जख्म आने के कारण पीठ में 20, कंधे में 10 और हाथ में 15 टांके लगे हैं। परिवार वालों ने वन विभाग मदद मागीं हैं कि बंदरो को जल्द से जल्द यहां से भगाया जाए।