हरियाणा के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश

खबरें अभी तक। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आज रात से बारिश हो रही है। जिसको लेकर सभी जिला मुख्यालय में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 21 सितंबर से लेकर 24 सितम्बर  तक हरियाणा के जिला पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी, झज्जर, महेन्द्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और इनके  आस –पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी एवं अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है की , हरियाणा राज्य के उत्तरी क्षेत्र के एक या दो स्थानों जैसे करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला और इन जिलों के साथ लगते क्षेत्रों में 23 व 24 सितम्बर 2018 को भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के  मौसम में अक्सर गांव -देहात में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपले, ईंधन और पशुओं के लिए व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं, क्यों की उनकी आजीविका इन्हीं से होती है। जहां तक शहरों की बात की जाए, पक्की सड़कें और यातायात  की सुविधा में जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। गांव-देहात में यातायात सुविधाएं और सड़कों की व्यवस्था शहरों की तुलना में इतनी सुगम नहीं होती है। बारिश का मौसम हमेशा ही सुखद नहीं रहता है तो देखते हैं की अबकी बार जन समस्याएं कितनी बढ़ती या कम होती नजर आती है।