चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों को बनाया अपनी हवस शिकार

 ख़बरें अभी तक। मुबंई में दो मासूम बच्चियों से बलात्कार की घटना सामने आई हैं। ये सारी घटना पुणे जिले की हैं। एक व्यक्ति और 17 साल के लड़के ने दो लड़कियो को अपनी हवस का शिकार बनाया। इन दोनों लड़कियों की उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही हैं। इनमें से एक लड़की की जख्मों के चलते मौत हो गई हैंऔर दूसरी लड़की का अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं।

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि दूसरी बच्ची से बातचीत के दौरान ये पूरी घटना सामने आई। यह घटना रविवार की दोपहर को हुई थी। दोनों बच्चियां अपने घर के पास बने मंदिर में गयी थीं। वहा दोनों आरोपियों ने चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों को अपने पास बुलाया और उन्हें अपनी हव्स का शिकार बनाया। आरोपियों ने लड़कियों को घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा और बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। दोनों ने डर के कारण इस घटना के बारे अपने माता-पिता को नहीं बताया। हालाकिं जब बच्ची ने दर्द और कमजोरी के बारे में कहा तो उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गये। वहा डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी सदमे में हैं।

फिलहाल लड़की के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक की पहचान गणेश निगम के रूप में की गई हैं। जिसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही हैं।