वन्य विभाग ने पाई बड़ी कामयाबी, तेंदुए को किया काबू

खबरें अभी तक। हिसार जिले के धान्सू बीड़ में कई दिनों से खौफ के कारण बने तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से हिरन पार्क और आस-पास खेतों में रह रहे लोगों का राहत मिली है। वन विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पहली भीड़ में पहली बार तेंदुए के मौजूदगी का पता चला था। जब उसने एक हिरण को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद विभाग तेंदुए की धरपकड़ में लगा हुआ था। बुधवार की रात अचानक हिरण के बाड़े में कुछ हलचल दिखी इसके बाद कर्मचारियों ने कमान संभाली तो.

झाड़ियों तेंदुए शिकार की टोह में बैठा हुआ दिखाई दिया। इस पर वन विभाग की टीम ने ट्रंक्युलाउजर गन से तेंदूए को बेहाश कर काबू किया। फिलहाल यह तेंदुए धान्सू बीड़ में ही है और जल्द ही इसे यमुनानगर के कलेसर के जंगलों में छोडा जाएगा।