हरियाणा में सरकारी विभागों के कर्मचारी 15 नंवबर से हड़ताल पर

ख़बरें अभी तक। चरखी दादरी: हरियाणा में सरकारी विभागों के कर्मचारी एक बार फिर 15 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे। शिक्षा, रोडवेज, जनस्वास्थ्य, बिजली सहित कई विभागों के कर्मचारी अपना कार्य छोडक़र हड़ताल शुरू करेंगे। इसके लिए सर्व कर्मचारी संघ ने शैड्यूल तैयार कर लिया है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि सरकार की वायदा खिलाफ रही तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन करते हुए कर्मचारी कैबिनेट मंत्रियों के हलकों में सरकार की पोल खोलेंगे।

सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने चरखी दादरी में बुधवार को कर्मचारियों की मीटिंग ली और प्रेस वार्ता की। इस दौरान कर्मचारी नेता सुभाष लांबा ने सपष्ट रूप से कहा कि इस बार कर्मचारी चुप नहीं बैठेगा। इसलिए हरियाणा में सरकार विभागों के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन शुरू करने का शैड्यूल भी तैयार कर लिया है। गत 18 सितंबर को हरियाणा में 30 हजार कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां देकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। पहली कड़ी में कर्मचारी 2 अक्टूबर को प्रदेश भर में सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेंगे और गांधीगिरी अनुसार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे। कर्मचारी मंत्रियों के हलकों में जाकर करेंगे जनसभाएं, खोलेंगे सरकार की पोल।

23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे। फिर भी समझौते अनुसार कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी 15 नवंबर को काम छोडक़र हड़ताल शुरू कर देंगे। ये हड़ताल अनिश्चितकालीन भी जा सकती है। अब सरकार चाहे कर्मचारियों पर एस्मा लगाए, लाठीचार्ज करें, ट्रमिनेशन करें हमरा आंदोलन नहीं रूकेगा। सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार को हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों को पक्का करने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। पहली कलम से गेस्ट टीचरों को पक्का करने का वायदा नहीं निभाया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं, सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। अब रोडवेज की सभी यूनियनें एकजुट होकर संघर्ष करेंगी और उनको समर्थन देंगे।