यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह गाजियाबाद दौरे पर

ख़बरें अभी तक। आज उत्तर प्रदेश के DGP ओ पी सिंह यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह गाजियाबाद दौरे पर है और नोएडा को डायल 100 दुपहिया वाहन सौंपने आये इस मौके पर उन्होंने दोनों जिलों को दी जाने वाली बाइको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। DGP ने उनसे पूछे गए सवालों के जवाब में कहा अब 100 डायल पर आई काल से लोगों की FIR दर्ज हो जाएगी। जिसका ट्रायल गाजियाबाद और नोएडा से शुरू किया गया है और सफल होने पर अगले 6 महीने के अंदर इसे पूरे प्रदेश में लागू की योजना है। जनता की सुविधा के लिए आने वाले समय प्रदेश में एक मोबाइल ऐप की योजना को भी अमली जामा पहनाने की बात DGP ने कही है।

प्रदेश अपराधों पर बोलते हुए DGP ओ पी सिंह ने बताया अपराधों में कमी आई है। 1 जनवरी से 31 अगस्त तक डकैती में 36 प्रतिशत की कमी आई है तो रेप में 6 . 58 प्रतिशत की कमी आई है और लूट में 19 प्रतिशत की। संगठित अपराध को खत्म किया जा रहा है। वही पकड़े गए आतंकी के सवाल पर उन्होंने बताया उससे गहन पूछताछ वो खुद कर रहे है और उन्होंने एक और आतंकी को असाम से गिरफ्तार किया है। जिनके सीधे तार जम्मू कश्मीर से जुड़े है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए 36 नए थानों ओर चौकियों का प्रपोजल सरकार को भेजा गया है। प्रदेश में आई पुलिस कर्मियों की संख्या की बढ़ोतरी के लिए 130 हजार पुलिस कर्मी भर्ती करने की योजना है। साथ तीन महिला PSC बटालियन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो NIA के साथ मिलकर काम करेंगे।