अनिल विज ने सदन में दी जानकारी कुरुक्षेत्र में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय साइकिल ट्रैक

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक के लिए जमीन का काम फाइनल हो गया है और जल्द ही इसके लिए टैंडर जारी हो जाएंगे। यह घोषणा हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को विधानसभा में कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा के एक सवाल के जवाब में की। सुधा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मैस कर्मियों की मांगों को पूरा करने, विश्वविद्यालय परिसर में धोबियों के मकान को दोबारा बनाने, सफाईकर्मियों को रैगुलर करने सहित कई अहम मुद्दों को सदन में जोर-शोर से उठाया। विधायक की इन मांगों को मुख्यमंत्री की ओर से पूरा करने का आश्वासन भी मिला।