केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

ख़बरें अभी तक। केन्द्रीय मंत्री और  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मौत का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय राममोहन बतौर उमा भारती के PSO के रूप में ड्यूटी पर थे। बुधवार रात करीब 12 बजे कमला नगर थाने की डायल 100 पर उनकी पत्नी ने कॉल किया। उन्होंने शिकायत की कि उनसे पति मारपीट करता है। मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को अपने साथ थाने लाने लगी। इस बीच कोपल स्कूल के पास राममोहन ने अपनी सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। उन्हें इलाज के लिए फौरन हजेला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार, राममोहन मूल रूप से भिंड के बराई गांव का रहने वाला था। उनकी शादी 2013 में अर्चना के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। बुधवार रात राममोहन दौनेरिया शराब के नशे में थे। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।