सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का किया ऐलान

ख़बरें अभी तक। फरीदाबाद: कल 10 सितम्बर को चंडीगढ़ विधानसभा की ओर कूच कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के अलावा वाटर कैनन के इस्तेमाल और पांच कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मनीमाजरा के थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को लेकर आज सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा और वरिष्ठ उपप्रधान नरेश शास्त्री के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की गयी.

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा ने साफ़ कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कर्मचारी झुकने वाले नहीं है इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि कल 12 सितम्बर को पूरे प्रदेश में दमनकारी विरोधी दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किये जाएंगे। इसके बाद 18 सितम्बर को कर्मचारी जेलभरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देंगे। इसके साथ साथ सरकार के दस कैबिनेट मंत्रियों के हलकों में पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा की इसके बाद 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सत्याग्रह करेंगे। यही नहीं 23 अक्तूबर को प्रदेश के सभी केबिनेटमंत्रियो के आवाज़ का घेराव किया जाएगा। फिर भी अगर सरकार नहीं मानती तो 15 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल कर्मचारी करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्टी इनेलो और कांग्रेस से भी अपील की है की वह उनके मुद्दे को विधान सभा में उठाये और सरकार को जगाने का काम करते।