चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा में गाली गलौच के साथ चले जूते

खबरें अभी तक। विधान सभा के मॉनसून सत्र में तीसरे और अंतिम दिन हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधायक करण सिंह दलाल और इनेलो विधायक व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। दोनों के बीच नोक झोंक इतनी तेज बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

Image result for कांग्रेस के विधायक करण सिंह दलाल इनेलो विधायक व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला

इस दौरान करण और अभय ने सदन की कार्यवाही के दौरान ही एक दूसरे को जूता तक निकाल कर दिखाया। जिसके बाद मार्शलों को बीच बचाव करना पड़ा। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द भी कहे। हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित भी कर दिया गया।