यूपी में कांग्रेस के भारत बंद को सपा और बसपा का समर्थन, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए तगड़े इंतजाम

खबरें अभी तक। भाजापा सरकार की आर्थिक नीतियों व पेट्रोल डीजल की बढ़ती दरों के खिलाफ कांग्रेस सपा बसपा ने आज महंगाई के खिलाफ बिगुल बजा दिया है।

कांग्रेस के भारत बंद का सपा बसपा दलों ने भी समर्थन किया और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों व बढ़ती महंगाई के विरोध में भारत बंद के आवाहन पर ललितपुर में मिलाजुला असर देखने को मिला। सपा बसपा ने कांग्रेस के नेताओं ने व्यापारियों से समर्थन करने की अपील की है तो वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किये हैं।

शहर के चप्पे-चप्पे पर प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है। जिससे कांग्रेस का भारत बंद शांति पुण ढंग से निपट सके और ब्यापारियों कोई असुविधा ना हो।