झुका देखा तिंरगा तो चढ़ गया टॉवर पर, नहीं देखा गया राष्ट्रिय झंडे का अपमान

ख़बरें अभी तक। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे माता वैष्णो देवी की पूजा करने के बाद बाबा भैरो नाथ के दर्शन के लिए गए टोहाना मार्किट कमेटी चैयरमेन रिंकु मान ने देखा कि वहां टावर पर लगा देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुका है जिससे देश का अपमान हो रहा है। रिंकु मान ने पहले सोचा कि यहां से रोजाना लाखों की तादाद में लोग जा रहे है कोई इसके बारे में क्यों नहीं ठीक करने की सोच रहा है।

जिसके बाद मान ने देखा कि वह टावर लगभग सौ फुट नीचे जाने वाली खाई के किनारे पर लगा हुआ है. लेकिन उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा तथा तिरंगे को ठीक करके ही दम लिया। मान के उपर जाने व नीचे आने के सफर तक हजारों लोग नीचे वहां इकठ्ठे हो चुके थे तिरंगे को सीधा कर मान जब आए तो सभी ने मान को सैल्यूट किया.