गाजियाबाद में मकान भरभराकर गिरा, एक की मौत, 5 घायल

खबरें अभी तक। गाजियाबाद के मसूरी एरिया के नहाल गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें सात लोग रहा करते थे। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई 5 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू कर मलबे से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल ग्राम प्रधान की इसमें बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्योंकि नाले जाम होने से आसपास के मकानों की नीवों में अक्सर पानी भरा रहता था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा था। और लोगों की बार बार शिकायत करने के बाद भी नालों की सफाई सही रूप से नहीं की गई। जिसके चलते नालों का पानी लोगों के घरों की नींव में भरने लगा। और  गाजियाबाद बरसात होने के बाद आज एक बार फिर एक मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर सोते हुए लोगों के ऊपर आ गिरा। अगर स्थानीय लोगों की बात पर गौर किया जाए तो इस मकान के गिरने में भी  भ्रष्टाचार सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है।

जिला गाजियाबाद में लगातार कई दिनों से मकान गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है इससे पहले गाजियाबाद में डासना के आकाश नगर, खोड़ा, मोदी नगर, लोनी जैसे इलाकों में मकान पहले भी गिर चुके हैं। जिससे मकानों की गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस तरह का हादसा होना एक बहुत बड़ी बात है। क्योंकि जिला प्रशासन एवं ग्राम सभा वह ग्राम पंचायत की बहुत बड़ी लापरवाही व कमजोरी लगातार सामने आ रही है। क्योंकि बरसात के कारण नाले ओवेर्फ्लोव हो रहे हैं। और एक के बाद एक हादसे होते जा रहे हैं इस हादसे में एक बच्चे की मौत से यह साबित हो गया है कि जिला प्रशासन लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है।