भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद तय होगा अमित शाह का हिमाचल दौरा

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अमित शाह का हिमाचल दौरा आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की 8 और 9 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार के कामों फीडबैक लेंगे और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद ही अमित शाह प्रदेश में दौरे को लेकर समय देंगे।