पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

खबरें अभी तक। देश में लगातार बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर गुरुग्राम कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया | गुरुग्राम के कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह रोष प्रदर्शन शहर के मुख्य सदर बाजार तक पहुंचा, जहां पर पुतला फूंक कर विरोध किया गया| इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिलाएं भी शामिल थी प्रदर्शन की मुख्य वजह पेट्रोल की बढ़ती कीमतें बताई गई है | वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों का मानना है की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, आज पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे तो वहीं रुपए में लगातार गिरावट आ रही है । ऐसे में कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन की मांग की है ।

वहीं प्रदर्शन में शामिल महिलाओ में काफी रोष था। महिलाओ का कहना है कि आज बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के कारण रसोई भी अछूती नही रही और सभी कुछ महंगा हो गया है ऐसे में सरकार को जल्द ही इस पर लगाम लगानी चाहिए।