कुरुक्षेत्र में इनेलो का बंद आह्वान पूर्ण रूप से सफल दिखाई दिया

ख़बरें अभी तक। INLD ने एसवाईएल-बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर हरियाणा बंद का आह्वान किया हुआ है कुरुक्षेत्र में इनेलो के बंद आह्वान को पूर्ण रूप से सफल दिखाई दे रहा है व्यापारियों दुकानदारों ने सुबह से ही अपने संस्थान दुकानों के शटर बंद रखें और इनेलो के हरियाणा बंद को समर्थन दिया इनेलो एसवाईएल के मुद्दे पर पिछले लंबे समय से संघर्षरत है और जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन चलाए हुए हैं इनेलो ने महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर इस बार बंद का आह्वान किया था कुरुक्षेत्र यानी थानेसर विधानसभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का गृह नगर है जहां इनेलो का बंद का असर दिख रहा है.

इनेलो और बसपा का सयुंक्त हरियाणा बंद, कुरुक्षेत्र में पूर्णत बंद, केमिस्ट शॉप और अस्पताल छोड़ कर बाजार तड़के से बंद है , इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा बंद का जायजा लेने कुरुक्षेत्र के बाजारों में पहुंचे. उन्होंने व्यापारियों और दुकान दारो का बंद में साथ देने के लिए धन्यवाद किया, जिन्होंने हमारी अपील पर 100 प्रतिशत बदं कर अपना रोष प्रकट किया है, मंहगाई,पट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और एस वाई एल के मुद्दों पर आज आम आदमी कितना तंग है यह आज के बद ने साबित कर दिया है ,अशोक अरोड़ा ने कहा की आज केमिस्ट शॉप और अस्पताल को छोड़ कर पूर्णत बंद है.