इनेलो-बसपा हरियाणा बंद, रहा नूंह जिले में सफल

खबरें अभी तक। इनैलो – बसपा का शनिवार को हरियाणा बंद पूरी तरह सफल रहा।  पिनगवां,नूंह,फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना बाजार व मैन बाजार में इनेलो बसपा के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करने की दुकानदारों से अपील की। एस वाई एल के पानी ओर जनहित के मुद्दों को लेकर एकत्रित होते इनेलो बसपा कार्यकर्ता। इनैलो पूर्व मंत्री मोहम्मद,नूंह से विधायक जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका से विधायक नसीम अहमद ने कार्यकर्ताओ के साथ हरियाणा बंद को लेकर व्यापारियों से अपील करते नजर आए।

पूर्व मंत्री ने बाजार बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है। सफल बंद से यह साबित हो रहा है कि आने वाले समय में इनैलो – बसपा की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री बोले कि भाजपा में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था का दीवाला पीटा हुआ है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष बदरुद्दीन ने भी इनैलो के बाजार बंद में अहम भूमिका अदा की।

खास बात तो यह रही कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं दुकानें भी बंद नजर आई। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को व्यापारियों से बाजार में घूमकर बाजार बंद नहीं करने की अपील की थी ,लेकिन उसका शनिवार को कोई असर दिखाई नहीं दिया। नूंह जिला वैसे भी इनैलो का गढ़ माना जाता है। बाजार बंद का सफल उदाहरण पेश कर मजबूती को कायम रखने में सफलता प्राप्त होती दिखी।