कैथल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी

खबरें अभी तक। सरकार के सख्त रवैये के बावजूद भी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सरकार द्वारा मानी गई लंबित मांगों को लेकर कैथल जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी तमाम धमकियों के बावजूद भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंदर सिंह द्वारा और मंच संचालन जिला सचिव सुनील मलिक द्वारा किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने चेतावनी दी कि सरकार कर्मचारियों पर एस्मा कानून के तहत मुकदमे दर्ज करवाकर गिरफ्तारी से डराने की कोशिश न करे।अब ये आंदोलन ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

गौरतलब है कि कैथल जिले के 14 बहुउद्देशीय कर्मचारी नेताओं पर जिला प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथी कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज करवा कर सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने की बजाय आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। जिसका सभी कर्मचारी कठोर शब्दों में विरोध करता है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज कराने या गिरफ्तारी करने की बजाय बातचीत से स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का समाधान करें अन्यथा सरकार को इसके भयंकर परिणाम भुगतने होंगे।

महिला कर्मचारियों ने बताया कि 14 कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा कानून के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिनमें 6 पुरुष व 8 महिलाएं शामिल हैं। जिसका जिसका बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा जोरदार विरोध करती है और मुकदमे दर्ज करवाने के बाद कर्मचारियों में अपनी मांगों को लेकर पहले से ज्यादा जोश और जुनून है। सरकार हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करें और कर्मचारियों पर दर्ज करवाए गए मुकदमा वह तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए नहीं तो आगामी 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विधानसभा घेराव में कर्मचारी सरकार को इसका माकूल जवाब देंगे।