पंचकूला: सक्षम युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। सक्षम युवा संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर आज सक्षम युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पंचकूला सेक्टर 5 की यवनिका पार्क से निकल पंचकूला की सड़कों पर उतरे और चंडीगढ़ की तरफ विधानसभा के घेराव के लिए कूच किया लेकिन हजारों की संख्या में एकत्रित सक्षम युवा संघर्ष समिति हरियाणा के लोगों को चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर रोका लिया गया। सभी लोग भारी संख्या में हरियाणा  विधान सभा का घेराव करने निकले थे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि सक्षम योजना के साथ जोड़ी गई समय अवधि की शर्ते हटाई जाएं ओर जो सक्षम जिस विभाग में काम कर रहा है  उनको स्थाई काम दिया जाए। इस के इलावा Service Security प्रदान की जाए।  उन्होंने कहाकि उनके  किसी कारणवश निकाले गए कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाए और स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया में सक्षम प्रार्थियों को अनुभव का लाभ दिया जाए व समान काम समान वेतन दिया जाए।