एस्मा के विरोध को लेकर हड़ताल पर कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

खबरें अभी तक। एस्मा को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है और प्रदेश भर में एस्मा लागू होने के बाद भी जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं हटे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यमुनानगर में भी सीएमओ की शिकायत पर हड़ताल पर बैठे 9 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9 कर्मचारियों में से 6 महिलायें और 3 पुरूष शामिल है। जिनमें से 3पुरुष कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए 3 पुरुष कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद 6 महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में सीएमओ यमुना नगर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग इनके प्रधान बने हुए है। और कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसा रहे है और काम नही करने दे रहे है और हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य कर रहे है। आवश्यक कार्य होने से रोक रहे है इसलिए इनके खिलाफ एस्मा के तहत कारवाई की जाए।