महिला राज्य आयोग की उपाध्यक्ष ने कन्या बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

खबरें अभी तक। आज महिला राज्य आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने ग़ाज़ियाबाद के कन्या बाल सुधार गृह में औचक निरीक्षण किया। इससे पहले वह नोएडा में भी दो बाल सुधार गृह में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची। हाल ही में बाल सुधार गृह को लेकर आई खबरों के बाद महिला आयोग काफी सख्त है। और उसी के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने औचक निरीक्षण किया है। गाजियाबाद में साफ-सफाई को लेकर कुछ कमियां पाई गई हैं। हालांकि सुषमा सिंह का कहना है कि बाकी सब कुछ फिलहाल ठीक मिला है। नोएडा में एक बाल सुधार गृह में शराब की बोतल मिली है। लेकिन उनका कहना है कि बोतल खाली थी। उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। हाल ही में महिला बाल सुधार गृह से कई चौंकाने वाली ख़बर सामने आई थी। जिसके बाद प्रशासन के साथ-साथ महिला आयोग भी काफी सख्त है। और इसी के चलते औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। दोबारा से इस तरह की स्थिति पैदा ना हो, उस को लेकर तमाम एहतियात बरता जा रहा है । जिसके चलते सुषमा सिंह अचानक से एनसीआर के बाल सुधार गृह में पहुंच गई।