यमुनानगर में दिखा एस्मा का असर, समय सारिणी अनुसार चल रही बसें

ख़बरें अभी तक। यमुनानगर में दिखा एस्मा का असर, रोडवेज का चक्का जाम हुआ पूरी तरह फ़ेल। जीएम रोडवेज रविंदर पाठक ने पूरे हालात बताते हुए कहा कि आज हड़ताल के मध्यनजर पूरे पुख्ता बन्दोबस्त किये गए थे। एसएचओ नरेंद्र राणा सिटी डीएसपी हेडक्वाटर रणधीर सिंह और प्रशासन की सभी टीम रात से ही बस स्टेंड पर है। हमने कर्मचारियों को हाइकोर्ट के आदेशों के बारे में बता दिया गया था।कुछ कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे है।वही सुबह से सभी बसे अपने रूटों पर चल रही है ।

यमुनानगर डिपो से कुल 161 बसें रोज चलती है जो अलग अलग रूटों पर जाती है जिसमे से अब तक 115 बस रूट पर चल रही है और बाकी बस समय सारिणी के अनुसार चलेगी। हड़ताली कर्मचारियों की वीडियो ग्राफी भी की जा रही है। बन्द का यहां कोई असर नहीं है पल पल की अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। सुबह कुछ यात्री कम थे लेकिन धीरे धीरे यात्री बस स्टेंड आ रहे है और बिना किसी परेशानी के रोज की तरह सुचारू रूप से सभी बसे चल रही है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद है।