पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन

खबरें अभी तक। पिछले दस दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के सैकङो कार्यकर्ताओं ने आज जिलामुख्यालय पर पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया ,राष्ट्रीय लोकदल के सैकङो कार्यकर्ता बैलगाड़ी घोड़ागाड़ी रिक्शे से आगरा कलेक्ट्रेट पर पहुंचे आगरा कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर कार्यकर्ताओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और जिलामुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन करने के बाद राजयपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष मालती चौधरी का कहना है कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमते लगातार बढ़  रही है जिसके बाद आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है निम्न बर्ग का आदमी गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहा है वही मालती चौधरी ने सरकार को घेरते हुए यहाँ तक कह दिया कि  जब  ये सरकार विपक्ष में थी तव इस सरकार की एक महिला नेत्री गैस के बढ़े  दामों के खिलाफ सरकार को चुडिया भेट करती थी आज राष्ट्रीय लोकदल भी मोदी और योगी के लिए चुडिया भेट करता है यदि बढ़े हुए दामों को बापस नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय लोकदल उग्र आंदोलन करेगा |