प्राइवेट बस और मिनी बस में आमने सामने की भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत

खबरें अभी तक। अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के आगरा रोड स्थित टोल प्लाजा के समीप प्राइवेट बस और मिनी बस में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।  जबकि 4 दर्जन के करीब गंभीर रूप से घायल हो गए सभी गंभीर घायलों को रूसा मेडिकल के साथ अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर अलीगढ़ के जिलाधिकारी एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य मे जुट गए।  इधर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 22 लाख रूपय और घायलों को उपचार हेतु 50000 की धनराशि देने के साथ साथ जिलाधिकारी और एसएसपी को सभी की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है।

अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके में आगरा रोड स्थित टोल प्लाजा के समीप हाथरस की तरफ से आ रही मिनी बस व अलीगढ़ से फिरोजाबाद शादी समारोह में जा रही प्राइवेट बस की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य मैं जुट गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी घायलों को आगरा रोड स्थित रूसा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर घायलों को अलीगढ़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल यात्री ने बताया कि सामने से जो आ रही मिनी बस बहुत तेज स्पीड में थी दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मिनी बस में जा टकराई जिससे भीषण हादसा हो गया। जिसमें कई लोगों की मौके पर मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घटना की जानकारी देते हुए अलीगढ़ के एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि आगरा रोड पर एक मिनी बस और प्राइवेट बस की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।