रोडवेज के चक्काजाम हड़ताल की वजह से यात्रियों को आ रही परेशानी

ख़बरें अभी तक। आज हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के कारण महेंद्रगढ़ में यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। इस बस स्टेंड से रोजाना सभी रूटों पर 250 बसों का संचालन होता है जिसमें हज़ारों की संख्या में यात्री अपने गंतव्य स्थान तक यात्रा करते है। हड़ताल की वजह से आज एक भी बस का संचालन नहीं हुआ जिसके कारण यात्रियों को प्राइवेट साधनों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

आज प्राइवेट साधन भी अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर कर ले जा रहे है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती रहती है। प्राइवेट साधन अपने निर्धारित किराया से ज्यादा किराया लेते नज़र आ रहे है जैसे कि उनका किराया कही 18रुपये है तो 20 ले रहे है। यात्रियों को इससे बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ बस स्टेंड अड्डा इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि यंहा से प्रतिदिन 250 बसें चलती है जिनमें से आज एक भी नहीं चली। हमने बहुत प्रयास किया लेकिन कोई भी बस नहीं चल पाई।