मुस्लिमों को साधने की तैयारी में भाजपा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर मुस्लिम महिला को बैठाया

ख़बरें अभी तक। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दलों ने अपने-अपने तरीके जनता को साधना शुरू कर दिया है. आमतौर कहा जाता है कि भाजपा के मुस्लिम कभी नहीं जाएंगे. लेकिन हाथरस में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए तहसील सिकंदराराऊ में भाजपा नेत्री कुमारी राबिया को पार्टी नेतृत्व ने अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है. इससे पहले वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं.

बता दें कि भाजपा ने 2012 में उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ाया था। राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र से एमए कुमारी राबिया 1995 में नगर पालिका की सभासद चुनी गई थीं। 1998 में नगर पालिका में कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी गई। इसके साथ-साथ 2012 में भाजपा उन्हें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा चुकी है। इस चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं। महिला मोर्चा में भी जिला महामंत्री एवं भाजपा में भी जिला मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। माना जा रहा है इस तरह मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को बड़े पद देकर मुस्लिम समुदाय को साधने की पुरजोर कोशिस की जा रही है.