8 सितंबर को इनेलो ने किया हरियाणा बंद का ऐलान

ख़बरें अभी तक। सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी इनेलो ने 8 सितंबर को हरियाणा बंद का ऐलान किया हुआ है. इसी सिलसिले में आज इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने सिरसा में व्यापारियों के साथ बैठक कर बंद में साथ देने की अपील की, कार्यक्रम के बाद अशोक अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि SYL नहर निर्माण,बढ़ती महंगाई सहित कई मांगो को लेकर ये बंद किया जा रहा है.

अशोक अरोड़ा ने कहा की प्रदेश सरकार हरियाणा प्रदेश के लोगो के हितों की अनदेखी कर रही है, उन्होंने कहा की जब  हरियाणा के पक्ष में SYL का फैसला आया था तब हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा था कि केंद्र सरकार से बातचीत कर इसका निर्माण करवाए, लेकिन सरकार हमारे पर इस मुद्दे पर राजनीती  का आरोप लगा रही है, उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस नहर का निर्माण नहीं कर रही है,इसी के विरोध में हम हरियाणा बंद कर रहे है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और रोबर्ट वाड्रा पर दर्ज हुए मामले पर अशोक अरोड़ा ने कहा यह FIR तो सरकार को करनी चाहिए था, अब किसी और आदमी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है, हम तो कहते है कि इस मामले में सरकार को खुद पार्टी बनकर FIR दर्ज करवानी चाहिए। राजकुमार सैनी द्वारा नई पार्टी के गठन पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि ये स्पोंसर्ड बाय भाजपा है।