कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने सांसद सैनी की नई पार्टी पर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। भिवानी के गांव चांग पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा व इनेलो के साथ सांसद सैनी की नई पार्टी व पार्टी के नाम पर निशाना साधा। तंवर ने कहा कि सासंद सैनी तो जनाधार खो चुकी भाजपा के प्लान को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा व रोबट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि उनके ऊपर केस दर्ज करना असल मुद्दों व राफेल जैसे घोटालों से जनता का ध्यान भटकाना है।

बता दें कि गांव चांग स्थित सत साहेब आश्रम की पूरे प्रदेश में काफी मान्यात है। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की इस आश्रम से बचपन से ही श्रृद्धा है। आज वो यहां आश्रम के महाराज रहे रामानंद की बरसी पर आयोजित सतसंग में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले संत रामानंद की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया और साथ ही आश्रम के श्रृद्धालुओं को कृष्ण जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मीडिया से रुबरू होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने सबसे पहले सांसद राजुकमार सैनी की नई पार्टी गठन व पार्टी के नाम पर कटाक्ष किया। तंवर ने कहा कि सासंद सैनी के बोल व कार्यशैली सभी जानते हैं। उन्होने कहा कि पार्टी का नाम लोकतंत्र है, लेकिन लोकतंत्र तभी बचेगा जब भाईचारा बचेगा। उन्होने कहा कि इस तरह की सोच व विचारधारा के लोगों के लिए हरियाणा में कोई जनाधार नहीं हैं और समय आने पर इसका पता भी चल जाएगा। साथ ही तंवर ने आरोप लगाया कि नई पार्टी का गठन जनाधार खो चुकी भाजपा का प्लान है जिसे सांसद सैनी आगे बढा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा व रोबट वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज होने को साजिस करार देते हुए कहा कि ये सब जनता का असल मुद्दों और राफेल जैसे 130 करोङ रुपये के घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस राफेल मामले को लेकर पूरा महिला अलग-अलग कार्यक्रम कर जनता के सामने सच्चाई लाएगी। तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। अभी सभी नेता अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। साथ ही उन्होने मजाकिया लहजे में कहा कि जब सभी कांग्रेसी एक साथ चलेंगे तब भाजपा व इनेलो का क्या हाल होगा। तंवर ने कहा कि इस बार कांग्रेस की लहर है और भाजपा व इनेलो के पास तो कोई नेतृत्व ही नहीं है। उन्होने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा के सीएम से लेकर मंत्री तक चुनाव हारेंगें। तंवर ने कहा कि भाजपा की कोई सीट भी आई तो वो तुक्का होगा।

आने वाले चुनाव व उनके परिणाम में अभी समय है, लेकिन चुनावों की आहट से राजनीतिक गलियारों में सर्गर्मियां लगातार बढ रही हैं। ऐसे में प्रदेश के दिग्गजों पर एक के बाद एक केस, नई पार्टियों का गठन के साथ अभी आया राम-गया राम को दौहराना बाकी है। ऐसे में इस बार का चुनाव सूबे में नया इताहास रचने वाला है।