मिशन 2019: बीजेपी ने भरी हुंकार, केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर किया करारा वार

खबरें अभी तक। 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पहले से ही कमर कस चुकी है। नोएडा लोकसभा सांसद, और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने लोकसभा क्षेत्र सिकन्द्राबाद में कार्यलय बनवाया है। जिसके उद्धघाटन से पहले केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने ना सिर्फ विपक्ष पर निशाना साधा बल्कि अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी पर चुटकी भी ली।

2019 को लेकर कमर कस चुकी है भाजपा, तैयारियों में जुट चुके हैं पीएम मोदी के मंत्री। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अपनी लोकसभा क्षेत्र के सिकन्द्राबाद में कार्यलय का उद्घाटन किया। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से सांसद और केंद्र सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयान मंत्री डॉक्टर महेश ने अपने लोकसभा क्षेत्र के सिकन्द्राबाद में कल शाम कार्यलय का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान मंत्री महेश शर्मा ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया जिसमें महेश शर्मा ने विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। महेश शर्मा ने महागठबंधन को महज मौका परस्ती का गठबंधन करार दिया। इतना ही नहीं महेश शर्मा ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पप्पू भईया को लेकर विपक्ष शेर नरेंद्र मोदी को हराने चला है। महेश शर्मा ने कहा सारे चोर एक होकर शेर को हराने चले हैं, वहीं मुहावरा देते हुए एक बार फिर विपक्ष को गीदड़ की उपाधि दे डाली। जबकि महेश शर्मा ने मायावती को लखनऊ गेस्ट हाउस कांड भी याद दिला डाला।  महेश शर्मा ने कहा कि मायावती भूल चुकी हैं सपाई ने उनके साथ क्या किया था।

वहीं महेश शर्मा ने रालोद नेता अजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अजीत सिंह को सत्ता की ललक है। जिसके लिए वो कभी भी दल बदल लेते हैं। महेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भाजपा दिल से सम्मान करती है  और उनके चरणों मे हम नमन करते हैं। चरण सिंह असली किसान नेता थे। लेकिन अजीत सिंह दलबदलू नेता हैं। जो कभी भी दल बदल लेते हैं। इतना ही नहीं अपने भाषण के दौरान महेश शर्मा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा की चाचा भी साथ छोड़ चुके हैं, प्रधानमंत्री के लिए विपक्ष के लिए कोई चहरा नहीं है  और ख्वाब देख रहे हैं मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री बनने का। गौरतलब है कि 2019 के मद्देनजर डॉ. महेश शर्मा ने अपने लोकसभा क्षेत्र के सिकन्द्राबाद के जीटी रोड पर कार्यालय का उद्घाटन किया है।