स्कूलों में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खबरें अभी तक। बस्ती जिले में जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर शहर के एक स्कूल में बच्चों की पहले कान्हा के बाल रूप की सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसे लोगो ने बड़ी रोचकता से देखा और बाद में उन्हीं बच्चों द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें विजयी टीम को पुरस्कार भी वितरित किया गया। नन्हे बच्चों ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और खूब मनोरंजन किया।

बस्ती जिले में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह झांकियां लगी हुई है। स्कूलों में बच्चों को पहले बाल रूप में सजा कर प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हें बच्चों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया, और खूब मनोरंजन किया।