लोकसभा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर का ऊना दौरा

ख़बरें अभी तक। हमीरपुर लोकसभा के सांसद और लोकसभा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अनुराग ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अनुराग ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनसे पाकिस्तान और चीन की भाषा छोड़ने को कहा है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए राफेल विमान में सुविधाओं के विस्तार का संकेत दिया और इससे देश की सुरक्षा और सेना की शक्ति बढ़ने का दावा भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने लोगों की तरह सभी को घूसखोर मानती है जैसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इटली के मामा ने रिश्वत खाई थी। उन्होंने खनन माफिया के मुद्दे पर मीडिया कवरेज की प्रशंसा करते हुए इस पर सरकार द्वारा उचित कार्यवाही किये जाने का दावा किया।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने आज ऊना विधानसभा का एक दिवसीय दौरा किया इस दौरान अनुराग ठाकुर ने संतोषगढ़ में इंटीग्रेटड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत 4 करोड़  54 लाख की योजना का शुभारंभ किया जिसके चलते संतोषगढ़ क्षेत्र में विद्युत् व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने श्रम विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को वाशिंग मशीने वितरित की, वहीँ अनुराग ने इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक का भी शुभारंभ किया जिसके तहत अब ऊना में डाक विभाग द्वारा लोगों को घर-द्वार पर बैंकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ऊना दौरे पर आये अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। अनुराग ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पाकिस्तान और चीन की भाषा छोड़ने को कहा है। अनुराग ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए राफेल विमान में सुविधाओं के विस्तार का दावा किया और इससे सैन्य शक्ति बढ़ने और देश की सुरक्षा का दावा भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रिश्वत खाई उसी तरह कांग्रेसी सभी को रिश्वतखोर समझते है। वहीं अनुराग ठाकुर ने अवैध खनन और खनन माफिया के विरुद्ध मीडिया की कवरेज की सराहना करते हुए इसे चिंता का विषय बताया और इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव कार्रवाई किये जाने का दावा किया।