एक अनोखे अंदाज में नजर आए सीएम मनोहर लाल, कार्यकर्ताओं के बीच आकर लोगों से की मुलाकात

खबरें अभी तक। एक अनोखे अंदाज में सीएम मनोहर लाल नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच आकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के घर चाय पीने का सिलसिला भी जारी है। मनोहर लाल खट्टर का ये अंदाज उन्हें बाकी नेताओं से अलग करता है।

यमुना नगर में जब मीडिया ने एक कार्यकर्ता के घर चाय के कार्यक्रम पर सीएम से सवाल पूछा कि आजकल आप कार्यकर्ताओं के घर चाय पर जा रहे हैं तो क्या कोई नाराजगी दूर की जा रही है तो सीएम ने बड़ी ही सादगी से कहा कि अगर चाय पीने से नाराजगी दूर होती है तो चाय पी लिया करूंगा।

सीएम का शुरू से ही यमुनानगर से लगाव है। जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हुआ करते थे। वैसे भी सीएम सादगी से भरे हैं फिर वह खाने में खिचड़ी की बात हो या अपने अपनों के साथ चाय की चुस्की अब देखना होगा कि सीएम का ये सादगी भरा अंदाज और उनका लोगों के बीच जाकर जनता से रूबरू होने का तरीका 2019 में भी क्या कोई रंग लाएगा।