वोडाफोन-आइडिया में हुआ विलय, दोनों ने ट्विटर पर दी एक दुसरे को बधाई

ख़बरें अभी तक। 31 अगस्त को वोडाफोन-आइडिया का विलय हो गया जिसके बाद से यह नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई। इन दोनों ने मिलकर एयरटेल कंपनी को पीछे छोड़ दिया है।

इस मर्जर को लेकर सबसे पहले आइडिया ने ट्वीट किया। आइडिया ने अपने ट्वीट में वोडाफोन को टैग करते हुए लिखा, हे वोडाफोन! तुम जानते हो, सब अपने बारे में बातें कर रहे हैं। कंपनी का इशारा बाकी टेलिकॉम कंपनिया एयरटेल और जियो की ओर था।

जिसके बाद वोडाफोन ने अपने ट्विटर हैंडल से आइडिया के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, हां, आइडिया, अब समय है इसे आधिकारिक कर दिया जाए। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नई वेबसाइट का लिंक भी दे दिया।

बता दें कि दोनों कंपनी के विलय के बाद यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कपंनी बन गई है.