सांगपो नदी में उफान के बाद चीन ने भारत में जारी किया बाढ़ का अलर्ट

खबरें अभी तक। भारत को चीन की तरफ अलर्ट जारी किया गया है। चीन ने सांगपो नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा जिसके चलते चीन ने भारत को सतर्क किया है। क्योंकि बढ़ते जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ की  आ सकती है। यह जानकारी अरुणाचल प्रदेश के सांसद निनोंग एरिंग ने दी है।

Image result for सांगपो नदी में उफान के बाद चीन ने भारत में जारी किया बाढ़ का अलर्ट

चीन में सांगपो के नाम से जानी जाने वाली इस नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। एरिंग ने बताया कि चीन में भारी बारिश के चलते सांगपो नदी में उफान के बाद बीजिंग ने भारत को अलर्ट जारी किया है।

उन्होंने कहा, ‘स्थानीय अधिकारियों ने मुझे बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार से कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में बाढ़ आने की आशंका है। हमने अलर्ट को गंभीरता से लिया है और लोगों को आगाह किया है।’ चीन सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार सांगपो/ब्रह्मपुत्र नदी में 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।