प्राईवेट स्कूल संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का फुंका बिगुल, 30 अगस्त को शिक्षा सदन का करेंगे घेराव

खबरें अभी तक। सरकार पर स्कूलों से संबंधित उसकी गलत नितियों का आरोप लगाते हुए प्रदेश के प्राईवेट स्कूल संघ के पदाधिकारियों ने आन्दोलन का बिगुल फुंक दिया है। निजी स्कूलों का कहना है कि सरकार की निजी स्कूलों संबिधत नितियों की वजह से प्रदेश के लगभग 3200 स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। वहीं इससे जुड़े लगभग दस लाख बच्चों का भविष्य भी दांव पर लग जाएगा। इसको लेकर प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेश महासचिव रणधीर पूनिया ने बताया कि 30 अगस्त को प्रदेश के लगभग 5 हजार स्कूल शिक्षा सदन चंडीगढ़ में घेराव कर धरना देंगे। उनका कहना है कि हरियाणा में 3200 स्कूल हैं। जो अस्थाई मान्यता प्राप्त है। सरकार हर साल उन्हें एक साल की परमीशन देती है। वो अपने बच्चों के फार्म भरते हैं व परीक्षा करवाते हैं। सरकार कभी भी नहीं कहती कि हम उनकों मान्यता देंगे। स्कूलों की फाईल मान्यता की पेंडिग पड़ी है। सरकार इस बारे में कुछ नहीं कर रही।

भाजपा सरकार के आने से पहले सरकार ने कहा था कि जमीन पर 30 प्रतिशत छूट देगे। अब तक कोई छूट नहीं दी गई है। इससे दस लाख बच्चों का भविष्य दांव पर है। इसमें हरियाणा के पांच हजार स्कूल भागेदारी करेंगे अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम सभी स्कूल बन्द कर देंगे। जिसके बाद जिममेवारी सरकार की होगी।