मस्जिद में अजान की तेज आवाज की शिकायत करने पर महिला को 18 महिने की जेल

खबरें अभी तक। इंडोनेशिया में एक महिला को तेज आवाज की शिकायत करने पर सजा दी गई है। मामला  इंडोनेशिया के मुस्मिम बहुल मस्जिद का है। जहां अजान की तेज आवाज की शिकायत करने पर एक महिला को 18 महीने की जेल की सजा दी गई है। विवादित ईशानिंदा कानून के तहत किसी के दोषी पाए जाने का यह नया मामला है। मेलिआना (44) जातीय चीनी बौद्ध हैं। उन्हें इलाके की मस्जिद में साउंड सिस्टम को हल्का करने को कहा था। जिस वजह उन्होंने इस्लाम को ‘अपमानित’ करने का दोषी ठहराया गया है।

Image result for मस्जिद में अजान की तेज आवाज की शिकायत करने पर महिला को 18 महिने की जेल

इस देश में तकरीबन 800,000 मस्जिदें हैं और इनमें दिन में पांच बार अजान होती है। आज का फैसला इस आशंका को बढ़ा सकता है कि इंडोनेशिया का उदार इस्लाम कट्टरपंथ के प्रभाव में आ रहा है। सुमात्रा द्वीप के मेदान शहर की अदालत ने कहा कि दो साल पहले महिला की टिप्पणी की वजह से दंगे भड़क गए थे और क्रोधित मुस्लिम भीड़ ने बौद्ध मंदिरों में तोड़फोड़ की थी।

बचाव कर्ता के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्कील फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। यह मुल्क आधिकारिक तौर पर बहुलवादी है और हिन्दू, ईसाई और बौद्ध धर्म सहित छह मजहबों को मान्यता देता है।