कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का 63 वर्ष की आयु में निधन

खबरें अबी तक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत के आज निधन हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अपनी अंतिम सांस ली। कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के प्राइमस अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रह चुके थे।  साथ ही नॉर्थ वेस्‍ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे हैं।

Image result for कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अपनी अंतिम सांस

कांग्रेस ने उन्हें गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था। लेकिन साल 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था।