बेखौफ बदमाशों ने ग्रामिणों पर चलाई गोलियां, मासूम बच्चा हुआ हादसे का शिकार

खबरें अभी तक। सहारनपुर रामपुर मनिहारान के थाना अंतर्गत ग्राम तुरमतखेड़ी में बदमाशों ने गोलियां चलाई तो एक बच्चे के पैर में गोली लगी बदमाशोें ने फरीद नामक युवक पर गोली चलाई फरीद तो बच गया पर गोली बच्चे के पैर में लग गई। बच्चे का नाम नाहीद पुत्र काला बताया गया है। जैसे ही गांव मे गोली चलने की आवाज हुई तो गांव के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े गांव वालों की भीड़ देख कर बदमाशों के हौसले परास्त हो गए और बदमाशों को भागने का भी मौका नहीं मिला तो बदमाश गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गए।

जिसका ग्रामीणों ने घेराव कर दो बदमाशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया गांव वालों और बदमाशों में गोलियां भी चली एक बदमाश को गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया और एक बदमाश मौके पर ही मारा गया पुलिस बल के साथ ग्रामीण भी बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों की संख्या 10 से 12 के बीच बताई जा रही है। जो अभी भी गांव के जंगल मे छिपे हुए हैं। गांववालों और पुलिस की घेरा बंदी अभी भी जारी है। व्हीं 7 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मर्तक बदमाश को लेकर जिला अस्पताल भी नहीं पहुंची।

व्हीं मुस्तकीम घायल बच्चे के पिता ने बताय की कोई दुश्मनी भी नहीं थी। अभी बदमाश जेल से छूट कर आया है। व्हीं कई घंटे के बाद भी बच्चे की गोली भी नहीं निकली गई। जहां परिवार वालों ने बताया की सुबह गोली निकालने के लिए डॉक्टर सुबह बोल रहे हैं, व्हीं बच्चे की हालत जयादा नाजुक दिख रही हैं। इस अस्पताल की लापरवाही सामने आई। व्हीं पुलिस विभाग भी मिडिया को कुछ भी नहीं बता रहा है।