सोशल साइट के ज़रिए लोगों से ठगी करने वाली महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। बुलन्दशहर: सोशल साइट के ज़रिए, लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाली महिला सहित दो लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों ठगों के तार, नाइजीरिया से जुड़े हैं। आपको बता दे पकड़ी गई महिला अपने साथी के साथ इंडिया के कई बड़े शहरों में भोलेभाले लोगों से ठगी कर चुकी है। बैंगलोर, के 5 से 6 शहरों में, और बुलन्दशहर में भी स्वत्रंत्रता दिवस के दिन एक युवक से 2 लाख की ठगी कर के ले गए थे।शातिर दिमाग के ये ठग फेसबुक, और व्हाट्सएप के ज़रिए नाइजीरिया में बैठी शांति शर्मा, और सामंता, लोगों को बिजनेश का झांसा देती है।

सुकुण्डों नामक बीज को बेचकर कर बड़े मुनाफे में बिकवाने का देती हैं, लालच नाइजीरिया में बताई जा रही हैं दोनों शातिर महिला। बुलन्दशहर निवासी, एक और युवक को भी कई दिनों से दिया जा रहा था अमीर बनाने का झांसा, युवक की सूझबूझ से गिरोह की महिला सदस्य सहित दोनों लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुलन्दशहर की नगर कोतवाली पुलिस ने वादी द्वारा दी गई सूचना पर होटल पहुंचकर,  भारी मात्रा में बीज, और नशीली गोलियों के साथ दोनों ठगों को गिरफ्तार किया।