उमंग बालगृह से चार नाबालिग लड़कियां गायब, दीवार फांदकर भागी लड़कियां

खबरें अभी तक। बहादुरगढ़ उमंग बालगृह से चार नाबालिग लड़कियां गायब हो गई। दरअसल देर रात से ये चार नाबालिग लड़कियां गायब है, आपको बता दे कि चार लड़कियो में से दो लड़किया दो महिने पहले ही बहादुरगढ़ बालगृह में आई थी। जबकि एक लडलेकिन बालगृह विभाग व पुलिस दो लड़किया पिछले चार साल से बहादुरगढ़ बालगृह में ही रह रही है। साक्षी, पिछले महीने और पूजा 2 महीने पहले आयी थी। बालगृह, कोमल और अंजली चार साल से बालगृह मं रह रही थी। हैरानी की बात है कि चार लड़कियां बालगृह से गायब हो गई और पुलिस व बालगृह प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

हालांकि उनके गायब होने की खबर स्थानिय थाने में दर्ज करा दी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बालगृह में मीडिया वालों को भी अंदर नही जाने दिया जा रहा है और ना ही पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। खैर ये ऐसा पहला मामला नहीं है इस से पहले भी बालगृह से बच्चे गायब हुए है। इतना ही नहीं बालगृह संचालकों को पर खाना न देने व मारपीट करने के आरोप भी लगे है। सवाल यही है कि क्या मीडिया से ये खबर बचाने या फिर मीडिया के सामने कुछ भी न बोलने से क्या बालगृह संचालको को लापरवाही कम नहीं होती है। इंसानियत इसी में है कि बालगृह संचालक बखूबी अपनी जिम्मेवारी निभाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने न आए।