आधा दर्जन लड़कियों से शादी कर अपना शिकार बना चूका ढोंगी दूल्हा चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबरें अभी तक। नोएडा में पुलिस ने एक शतिर दूल्हे को हिरासत में लिया है जो अब तक आधा दर्जन लड़कियों के साथ शादी कर चुका है। जी हां सायद आपको सुनकर यकिन नहीं होगा। लेकिन यह घटना हो चुकी है। दरअसल यह दूल्हा शादी करके लड़कियों को ठगता था और फिर वहां से फरार हो जाता था।

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है, जो मेट्रोमोनियल साइट पर फेक प्रोफाइल बना कर लड़कियों और उनके परिवार वालों को चूना लगाया करता था. आरोपी अब तक ऐसी करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका है. बता दे की नोएडा पुलिस को महीने पहले एक लड़की ने शिकायत दी थी कि उसने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए एक लड़के से शादी की थी, लेकिन वो लड़का कुछ दिनों में उनके बैंक अकाउंट खाली करके फरार हो गया।

लड़की ने बताया की इसी साल जनवरी में उसे मेट्रोमोनियल साइट से रिश्ता आया था, आरोपी ने उसे बताया था कि वो एक न्यूज चैनल में डायरेक्टर है, उसके मां-बाप मर चुके हैं और वो अपनी बहन के साथ रहता है उसके बाद उसने लड़की और उसके परिवार को अपने जाल में फंसाकर उससे अप्रैल में शादी कर ली। बता दे की लड़के ने उसके बाद रोज अलग-अलग बहाने बनाकर लड़की और उसकी मां दोनों के बैंक खाते साफ कर दिए और फरार हो गया।

लड़की ने जब पुलिस को पुरी वारदात बताई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. इसी बीच एक शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी एक साथी लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो शादी करने के दौरान उसकी बहन बनती थी. बता दे की  आरोपी का नाम तरुण शर्मा है और वो गाजियाबाद का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक तरुण 2011 से जालसाज़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा है. वरुण ने मेरठ, बनारस, चंड़ीगढ़, इंदौर और नोएडा में फर्जीवाड़ा किया है. अब तक की जांच में पता लगा है कि तरुण के खिलाफ देशभर में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।