अटल जी को खोने का दुख व्यक्त करने के लिए लोगों ने केंडल जला कर दी श्रद्धांजलि

खबरें अभी तक। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी निधन होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अटल बिहारी बाजपेयी पिछले 66 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।  जैसे ही शाम को अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की जानकारी होते ही पूरे देश मे शोक के बादल छा गए।

अटल जी के निधन के बाद से ही पूरे देश मे अटल जी को श्रद्धांजलि देने की श्रृंखला शुरु हो गयी। किसी ने अटल जी को खोने का दुख व्यक्त करने के लिए केंडल जला कर श्रद्धांजलि दी तो किसी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।