अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा, 9 बजे तक बीजेपी कार्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर

खबरें अभी तक। अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा: राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और राहुल गांधी सहित देश की सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ”मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।’’

Image result for अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा,

Image result for अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा,

देश के महान राजनेता, महान कवि और महान इंसान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, कल शाम पांच बजकर पांच मिनट पर वो इस दुनिया को विदा कह गए हैं। आज अटल जी अंतिम यात्रा का दिन है। देश शोक में डूबा है। हर कोई दिल्ली पहुंचना चाहता है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए।

Image result for अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा,

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके घर 6A कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा है। कल रात भर अटल जी को देश के बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। सुबह 8 बजे अटल जी का पार्थिव शरीर उनके घर से बीजेपी मुख्यालय के लिए निकाला जाएगा।

अटलजी का पार्थिव शरीर सुबह करीब 9 बजे तक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर मौजूद बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अटल जी के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। दोपहर 1 बजे से अटल जी अंतिम यात्रा शुरू होगी। दिल्ली के कई मार्गों से होती हुई ये अंतिम यात्रा राजघाट के पास राष्ट्रीय स्मृति पर खत्म होगी। शाम 4 बजे अटल जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ताजा जानकारी: 07.57 AM: अंतिम दर्शन करने के बाद जावेद अख्तर ने कहा, ”कभी कभी ऐसा होता है कि ऐसे लोग पैदा होते हैं। जिनसे विपरीत विचारधारा वाले लोग भी प्यार करें, भले ही वो उनसे सहमत ना हों। वो बहुत बड़े स्टेटमैन थे, सभी उनसे मोहब्बत करते थे।”

07.40 AM: एक बार फिर पूर्व पीएम वाजपेयी के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह। इसके साथ ही लेखक-शायर जावेद अख्तर और अभिनेत्री शाबना आजमी भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्व पीएम के घर के बाहर ‘अटल जी अमर रहें’ जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है।

06.15 AM: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके घर से बीजेपी मुख्यालय ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेना ने गन कैरेज (विशेष लोगों के पार्थिव शरीर ले जाने वाला वाहन) तैयार किया है। इस वाहन को पूरी तरह फूलों से ढंका गया है। इसके साथ ही एक अन्य को भी विकल्प के तौर पर तैयार रखा गया है।

जैसे ही अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर मिली तो पूरा देश गमगीन हो गया। राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और राहुल गांधी सहित देश की सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा, ”मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।’’

राजनीति के अजातशत्रु वाजपेयी को सभी राजनीतिक दलों ने पार्टी लाईन से ऊपर उठकर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वाजपेयी एक ‘सच्चे भारतीय राजनेता’ थे। उन्होंने कहा, “उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता, परिपक्वता और वाकपटुता उन्हें सबसे अलग बनाता है।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘आज भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया। वाजपेयी जी को करोड़ों लोग स्नेह और सम्मान देते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’

रात करीब 8 बजे अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर पहुंचा। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित देश के बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।