आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के ईनामी बदमाश गिरफ्तार

खबरें अभी तक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चैकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी शिनाख्त 50 हजार के ईनामी बदमाश विजय यादव के रूप में हुई। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Image result for आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के ईनामी बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि घायल बदमाश विजय यादव ने दिल्ली के आदर्श नगर में 18 लाख की डकैती में भी शामिल था। साथ ही आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में शराब व्यवसाई से 10 लाख की लूट की घटना कुछ दिनों पहले अंजाम दिया था। तभी से पुलिस को बदमाश विजय यादव की तलाश थी।