शहीद औरंगजेब समेत 20 जवानों को आज शौर्य चक्र से किया जाएगा सम्मानित

खबरें अभी तक। भारतीय सेना के वीर जवानों को आज सम्मानित किया जाएगा। एस कड़ी में मेजर आदित्य कुमार और राइफलमैन औरंगजेब समेत सुरक्षा बलों के 20 कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कुमार उस वक्त विवादों में आ गए थे। जब जनवरी में उनकी यूनिट ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पथराव कर रही भीड़ पर गोली चला दी थी। जिसमें तीन लोग मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले औरंगजेब को भी तीसरा सबसे बड़ा शौर्य पुरस्कार दिया जाएगा। आतंकवादियों ने जून महीने में पुलवामा से अगवा करके उनकी बर्बरता से हत्या कर दी थी। उस वक्त वह ईद मनाने के लिए छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। 44 राष्ट्रीय राइफल्स से ताल्लुक रखने वाले औरंगजेब का गोलियों से छलनी शव पुलवामा में कलामपुरा से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला था। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि औरंगजेब को पुरस्कार पिछले साल छह नवंबर को दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान में वीरता दिखाने के लिए दिया गया है। सिपाही वी.पाल. सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र के लिए नामित किया गया है।

Image result for शहीद औरंगजेब समेत 20 जवानों को आज शौर्य चक्र से किया जाएगा सम्मानित

दक्षिण कश्मीर के अलगर गांव में नवंबर 2017 में आतंकवाद रोधी अभियान में उनकी मौत हो गई थी। पानी के जहाज से दुनिया का चक्कर लगाने वाले अभियान में शामिल रही भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों को नौसेना मेडल दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं की आधिकारिक सूची रक्षा मंत्रालय ने जारी की है। इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के तौर पर मंजूरी दी हैं। सरकार ने उच्चतम वीरता पुरस्कार अशोक चक्र का ऐलान नहीं किया है। वीरता पुरस्कार पाने वालों की सूची जम्मू कश्मीर के आतंकवाद रोधी अभियानों में बहादुरी दिखाने वाले और कुर्बानी देने वाले सेना के कई कर्मियों के नाम हैं।

Image result for शौर्य चक्र