विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

खबरें अभी तक। आज महेन्द्रगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वत्रंता दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें नगर की अनाज मंडी में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश की आजदी में शहीदों के बलिदान को याद किया। फिर उन्होंने देश भक्ति के गानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जो कि नगर के प्रमुख बाज़ारों से होते हुए राव तुलाराम चौंक पर जाकर समाप्त हुई। संदीप मालडा ने बताया कि हम प्रत्येक स्वत्रंता व गणतंत्र दिवस के पूर्व नगर में तिरंगा यात्रा निकाल कर अपने देश के शहीदों को याद कर उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते है।

Image result for विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

पवन खेरवाल ने बताया कि आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल वह भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अनेक संगठनों के साथ मिलकर के यहां तिरंगा यात्रा निकाली। जो अनाज मंडी से शुरू होकर के ब्रह्मदेव चौंक मसानी तो और उसके बाद में आजाद चौक होती हुई तुलाराम चौक पर इस तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यह तिरंगा यात्रा इस देश के शहीदों को नमन करती हुई अपने लक्ष्य की और बढ़ते हुए आने वाले समय में मैं भी इस तरह की तिरंगा यात्रा होती रहेगी। क्योंकि यह तिरंगा यात्रा युवाओं में जोश भरती है और वह देश के प्रति जागरूक होते हैं और देश के प्रति प्राण न्योछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रामजीवन ने बताया कि आज 14 अगस्त को पूरे भारत में संघ के विभिन्न संगठनों द्वारा अखंड भारत दिवस के रूप में और भारत के समय समय पर जो टुकड़े हुए हैं वह सभी पुनः एक सूत्र में दोबारा फिर वहीं जा सके। इसी संकल्प को लेकर के आज भारत माता पूजन और विभिन्न माध्यमों से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है और युवाओं के अंदर इस विषय को लेकर के बहुत जज्बा है, कि कैसे हमारे देश के टुकड़े हुए और हम कैसे पुणे हैं उन को एकत्र करके एक सूत्र में पिरोने का का संकल्प लेते हैं।