अलीगढ़ गंड़ासे से काट कर मंदिर के पुजारी और सेवक की हत्या

खबरें अभी तक। अलीगढ़ पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रदेश में अपराध कम नहीं हो रहा है। जिले में रविवार को मंदिर के अंदर दो लोगों की गंड़ासे से काट कर हत्या कर दी गई। वहीं एक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर से कई सामान गायब हैं, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है।

पालीमुकीमपुर थाने के मिलिक गांव में मंदिर के पुजारी दो लोगों के साथ मंदिर की छत पर सो रहे थे। तभी देर रात बदमाश सीढ़ी की मदद से छत पर चढ़ गए और तीनों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। फिर गंड़ासे से प्रहार करके पुजारी और सोनपाल की जान ले ली। वहीं सेवक महेन्द्र शर्मा की हालत गंभीर है।