हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़:  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक संपत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है, संपत सिंह ने सीएम घोषणाओं पर आरटीआई से जानकारी मांगी थी, जिसके बाद जो जानकारी उन्हें मिली है वो वाकई में हैरान कर देने वाली है, RTI के अनुसार सीएम ने 8 नवम्बर 2014 से 9 जुलाई 2018 तक 5320 घोषणाएं की थी जिस पर अनुमानित लागत खर्च 28246 करोड़ रुपए होना था, संपत सिंह ने कहा चार सालों में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोगो को बरगलाया गया है क्योंकि 5320 घोषणाओं में मात्र 4998  करोड़ हुआ खर्च जो मात्र अनुमानित का 17.69 फीसदी है, 2018 में 690 घोषणाएं की गई थी जिनकी अनुमानित लागत 710 करोड़ रुपए. संपत सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार जन-कार्यो के प्रति गंभीर नही है, उन्होंने ये भी कहा कि जब सीएम की घोषणाएं पूरी नहीं हो रही, तो मंत्री और विधायकों की घोषणा को कौन पूरा करेगा?

पढ़ियें हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपत सिंह की RTI को लेकर बड़ी बातें…

1. 1931 घोषणाओ के लिए अनुमानित बजट 15937 करोड़ रुपए था परंतु इन पर अब तक एक पैसा खर्च नही हुआ- संपत सिंह

2.1690 घोषणाओं का काम जिनका अनुमानित बजट 3189 करोड़ रुपए था, उनका काम मात्र 1918 करोड़ 65 लाख में पूरा कर दिया, जिनमे 274 घोषणाएं बिना खर्च के पूरी कर दी गई- संपत सिंह

3.892 करोड़ की 206 घोषणाये अव्यवहारिक घोषित कर दी गई यानी नॉट फिजिकल. इससे साफ है सस्ती लोकप्रियता के लिए घोषणाएं की गई- संपत सिंह

4.चिकित्सा विभाग पर 221 घोषणाओं अनुमानित लागत खर्च 2240 करोड़ था, पर खर्च हुए 75 करोड़ 57 लाख रुपये- संपत सिंह

5.रेलवे अंडर और ओवर ब्रिज को लेकर 60 घोषणाए थी जिनका बजट 1321 करोड़  था पर खर्च 185 करोड़ रुपए हुए है- संपत सिंह

6.1598 घोषित सड़कों के लिए अनुमानित खर्च 7794 करोड़ रुपए था पर खर्च 1488 करोड़ हुए है- संपत सिंह

7.सम्पत सिंह ने कहा 174 सड़को पर अब तक कोई काम नही हुआ, सिंचाई विभाग में 309 घोषणाएं हुई, बजट 1281 करोड़ के साथ पर खर्च 312 करोड़ 47 लाख हुआ है- संपत सिंह

8.शहरी विकास विभाग में333घोषणाएं 1720 करोड़ रु अनुमानित लागत के साथ की थी, पर खर्च 327 करोड़ किये गए है- संपत सिंह

9.हवाई अड्डे के लिए पिछले 3 साल में 158.27 करोड़ का बजट में रखे गए पर अब तक खर्च सिर्फ 11 करोड़- संपत सिंह

10.खेल विभाग की 411घोषणाएं की गई जिन पर अनुमानित बजट 596 करोड़ रुपए था पर अब तक खर्च 94 करोड़ ही किया गया है — संपत सिंह

RTI का हवाला देकर कांग्रेस नेता बीजेपी सरकार को घेरते हुए ये भी कहा कि नाचना गाना और  मनोरंजन छोड़  सरकार जनता के कामो पर भी एक साल ध्यान दें क्योंकि जनता का पेट जुमले ओर झूठी घोषणाओ से नही भरता