गीता भुक्कल ने बीजेपी पर साधा निशाना

खबरें अभी तक। पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की रैली के लिए भीड़ जुटाने की तैयारियों में लगी भुक्कल ने कहा आज भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। लेकिन सभी चुनाव का इंतजार कर रहे है ताकि अपने वोट के बदले ही वह भाजपा से उसकी वायदाखिलाफी का बदला ले सके। गीता भुक्क्ल झज्जर अपने निवास पर अपने हजारो कार्यकर्ताओ के साथ महेंद्रगढ़ में होने वाली जान रथ यात्रा के लिए रवाना हुई उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति रथ यात्रा का पांचवां चरण महेंद्रगढ़ से आज शुरू होगी उन्होंने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ जिले में रहेंगे।

महेंद्रगढ़ में होने वाली जनक्रांति रथयात्रा को लेकर जन-जन में भारी जोश है। यह बात बादली हलके से नरेश हसनपुर ने कहा और भाजपा सरकार को चुनाव के समय जनता जवाब देने को काम करेगी और भपेंद्र हूडा को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी अपने कार्यालय पर सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया और महेंद्रगढ़ के लिए गाड़ियों द्वारा रवाना हुए।