पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पांचवी जन क्रांति यात्रा

खबरें अभी तक। परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता : आफताब अहम. हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद की अध्यक्षता में आज जिला कांग्रेस कार्यालय से महेंद्रगढ़ में होने जा रही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पांचवी जन क्रांति यात्रा के लिए हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुये।

पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि आज महेंद्रगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पांचवी जन क्रांति रथ यात्रा है यह रथ यात्रा 3 दिन की होगी जिसमें हजारों की तादाद से मेवात से कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत करेंगे यह रथ यात्रा अब तक चार रथ यात्रा से बड़ी होगी जिसमें मेवात जिले से आज हजारों कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे मंत्री ने भाजपा सरकार पर कहा कि हरियाणा में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी विफल सरकार जिसमें लोगों को नाउम्मीद नहीं किया. बल्कि पूरी तरह से विफल हो चुकी सरकार है अब जनता तैयार है कि कांग्रेस सरकार को हरियाणा में लेकर आना है।

इसी को लेकर जन क्रांति रथ यात्रा में जनता का सैलाब उमड़ रहा है अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है जिस प्रकार से पूर्व में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने हरियाणा विकास के कार्य किए थे और हरियाणा को नंबर वन बनाया था आज भाजपा की सरकार ने हरियाणा को बर्बादी के कगार पर ला दिया है फिर से हरियाणा में खुशहाली भाईचारा व अमन की सरकार सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ला सकती है इसी के लिए आज महेंद्रगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति रथ यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत होने जा रही है जिसको लेकर मेवात से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ पहुंच रहे हैं.